लाइव न्यूज़ :

बार काउंसिलों ने उपराष्ट्रपति एवं प्रधान न्यायाधीश से दक्षिण में शीर्ष अदालत की पीठ का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:02 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 जुलाई दक्षिण राज्यों के बार काउंसिलों के अध्यक्षों ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण से भेंट की और उनसे दक्षिण क्षेत्र में उच्चतम न्यायालय की एक पीठ स्थापित करने का अनुरोध किया।

तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के बार काउंसिल प्रमुखों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उसने उन्हें इस संबंध में एक प्रतिवेदन दिया।

बार काउंसिल ऑफ तेलंगाना के अध्यक्ष ए नरसिम्हा रेड्डी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने (उपराष्ट्रपति और प्रधान न्यायाधीश ने) सकारात्मक जवाब दिया।

इन बार काउंसिल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का स्थायी क्षेत्रीय पीठों की स्थापना की अर्जी पुरानी मांग है तथा संसद की स्थायी समितियों, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बार काउंसिल, विधि आयोगों ने इस संबंध में प्रतिवेदन दिये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्षेत्रीय पीठों के गठन से शीर्ष अदालत में लंबित मामले घटेंगे और उनके निस्तारण में भी कम वक्त लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह