लाइव न्यूज़ :

बार एसोसिएशन ने प्रधान न्यायाधीश से नागालैंड में उच्च न्यायालय स्थापित करने में मदद का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई गुवाहाटी उच्च न्यायालय की कोहिमा पीठ के उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण से नागालैंड के लिए एक अलग उच्च न्यायालय स्थापित करने में मदद करने का अनुरोध किया।

उच्चतम न्यायालय के एक अधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता तिमिखा कोजा के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के प्रधान न्यायाधीश से मुलाकात की और उन्हें पारंपरिक नागा शॉल देकर सम्मानित किया। अधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अलग उच्च न्यायालय स्थापित किये जाने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने 29 जून को प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमण से इसी अनुरोध को लेकर मुलाकात की थी, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह हर संभव मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है