लाइव न्यूज़ :

बार एसोसिएशन ने वकीलों के नए चैंबर भवन में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के नरेश त्रेहान को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय के वकीलों के नए चैंबर भवन में कोविड-19 मरीजों के लिए अस्थायी कोविड देखाभल केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया।

एससीबीए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने दिल्ली सरकार द्वारा इस तरह का केंद्र स्थापित करने में असमर्थता जताए जाने के बाद अस्पताल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया।

इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय प्रशासन बार निकाय एससीबीए के एक प्रस्ताव पर ‘सिद्धांतत:’ सहमत हो गया कि यहां वकीलों के नए चैंबर भवन में कोविड-19 देखभाल केंद्र स्थापित किया जाए।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण से आग्रह किया था कि प्रगति मैदान में वकीलों के नए चैंबर भवन को कोविड देखभाल केंद्र बनाने पर विचार किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों