लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोमवार से खुल सकेंगे बैंक्वेट हॉल और जिम

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली सरकार ने शहर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया के अनुसार शनिवार को प्रतिबंधों में ढील दी जिसके तहत बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटल अधिकतम 50 लोगों की उपस्थित के साथ आयोजन कर सकेंगे।

इसके साथ ही जिम और योग केंद्रों को भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार देर रात जारी किए गए आदेशों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अदालत या घर पर होने वाली शादियों में 20 से ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है।

आदेश में कहा गया, “बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटल में शादियां होने पर 50 से अधिक लोगों के उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।”

आदेश के अनुसार, जिम और योग केंद्रों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। प्रतिबंधों में दी गई ढील सोमवार सुबह पांच बजे से लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब