लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में प्रतिबंधित पीएफआई फिर हुआ सक्रिय, पुलिस जांच में जुटी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:27 IST

Open in App

पाकुड़, 25 मई झारखंड के बांग्लादेश के सीमावर्ती पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शिक्षा देने के नाम पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा संगठन विस्तार किये जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में पीएफआई की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने संगठन के पुराने नेता मोहम्मद हंजला से मंगलवार को मुफस्सिल थाने में पूछताछ की।

पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजित कुमार विमल ने हंजला से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हंजला द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर उन्होंने सदर प्रखंड के नवादा पंचायत में संचालित एक स्कूल का भी निरीक्षण किया।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों को इस स्कूल के माध्यम से पीएफआई संगठन के विस्तार की कोशिशों की जानकारी मिली थी।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के मद्देनजर जहां सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद है तो फिर उक्त स्कूल किसकी अनुमति से संचालित हो रहा था पुलिस यह भी पता करने में जुट गयी है । फिलहाल पुलिस के द्वारा पीएफआई नेता से की गयी पूछताछ के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है।

पुलिस की ओर से इस मामले में सिर्फ छानबीन जारी रहने की बात कही जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग भी पीएफआई की एकाएक बढ़ी गतिविधियों को ले सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार जिस विद्यालय में शिक्षा के नाम पर पीएफआई की गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी उसके शिक्षक भी भूमिगत हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब