लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने कोविड के कारण 3 महीने के संघर्ष विराम की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 14:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 मई प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) ने राज्य में कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए शनिवार को तीन महीने के लिये एक तरफा संघर्ष विराम की घोषणा की।

उल्फा (आई) के कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ ने मीडिया को ई-मेल किये गए एक बयान में कहा कि संघर्ष विराम तत्काल प्रभावी होगा और संगठन इन तीन महीनों की अवधि के दौरान किसी भी अभियान से बचेगा।

उन्होंने कहा, “हमने अगले तीन महीने तक सभी अभियान को स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि महामारी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।”

महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों के बीच असम में अब तक 3.15 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे 1984 लोगों की राज्य में अब तक जान जा चुकी है।

प्रदेश में फिलहाल 42144 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

बरुआ ने शुक्रवार को तिंगराई में हुए ग्रेनेड धमाके में संगठन की भूमिका से इनकार किया है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब राज्य के लोग मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं, सुरक्षा बलों का एक वर्ग संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।”

शपथ लेने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बरुआ से शांतिवार्ता के लिये आगे आने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य