लाइव न्यूज़ :

बैंकों को कई बीमा कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने अनुमति पर किया जाएगा विचार

By भाषा | Updated: December 7, 2019 05:39 IST

उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में इरडा के चेयरमैन एस सी खुंटिया ने कहा, ‘‘हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को एक से अधिक बीमा कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देबीमा नियामक इरडा सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों विलय के साथ उन्हें एक से अधिक बीमा कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। सरकार ने अगस्त में 10 बैंकों के चार बैंकों में विलय को मंजूरी दी। 

बीमा नियामक इरडा सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों विलय के साथ उन्हें एक से अधिक बीमा कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। लेकिन यह प्रबंधन नियंत्रण की सीमा एक इकाई तक सीमित रहेगी।

उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में इरडा के चेयरमैन एस सी खुंटिया ने कहा, ‘‘हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को एक से अधिक बीमा कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं । लेकिन प्रबंधन स्तर पर निंयत्रण उनमें से केवल एक में होगा।’’ नियामक यह भी चाहता है कि ऐसे विभिन्न मालिकाना हक बीमा उद्योग के केवल एक खंड तक ही सीमित हो। वह जीवन बीमा या फिर साधारण बीमा में हो।

साथ ही नियम बैंक को एक ही खंड में एक से अधिक बीमा कंपनी को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दे। उल्लेखनीय है कि 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का चार बैंकों में विलय हुआ है। ये बीमा इकाइयों के प्रवर्तक भी हैं। उदाहरण के लिये पीएनबी, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, केनरा बैंक और ओबी जीवन बीमा अनुषंगियों का परिचालन कर रहे हैं। सरकार ने अगस्त में 10 बैंकों के चार बैंकों में विलय को मंजूरी दी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन