लाइव न्यूज़ :

बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक और मुख्य खजांची पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:56 IST

Open in App

जयपुर, छह अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने मंगलवार को दौसा में यूको बैंक की मानपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक और मुख्य खजांची को पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि यूको बैंक की मानपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रामचंद्र मीना ने शिकायतकर्ता का 80 हजार रुपये का कर्ज पास किया था, लेकिन उसे 70 हजार रुपये ही दिये थे और शेष 10 हजार रुपये जारी करने की एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन किया गया और बात पांच हजार रुपये में तय हुई।

सोनी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी मीना और मुख्य खजांची दीपक कुमार खंडेलवाल को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया