लाइव न्यूज़ :

बैंकों के ऋण में 6.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जमा में 9 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: March 12, 2020 22:23 IST

एक साल पहले एक मार्च, 2019 को समाप्त पखवाड़े के अंत में बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 95.20 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 122.30 लाख करोड़ रुपये थी। इससे पिछले यानी 14 फरवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 6.36 प्रतिशत बढ़कर 100.41 लाख करोड़ रुपये और जमा 9.2 प्रतिशत बढ़कर 132.35 लाख करोड़ रुपये पर था।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकों का ऋण 28 फरवरी को समाप्त पखवाड़े में 6.13 प्रतिशत बढ़कर 101.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों में जमा राशियां 9 प्रतिशत बढ़कर 133.31 लाख करोड़ रुपये रहीं।

बैंकों का ऋण 28 फरवरी को समाप्त पखवाड़े में 6.13 प्रतिशत बढ़कर 101.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान बैंकों में जमा राशियां 9 प्रतिशत बढ़कर 133.31 लाख करोड़ रुपये रहीं।

एक साल पहले एक मार्च, 2019 को समाप्त पखवाड़े के अंत में बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 95.20 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 122.30 लाख करोड़ रुपये थी। इससे पिछले यानी 14 फरवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 6.36 प्रतिशत बढ़कर 100.41 लाख करोड़ रुपये और जमा 9.2 प्रतिशत बढ़कर 132.35 लाख करोड़ रुपये पर था।

जनवरी, 2020 में बैंकों की ऋण की वृद्धि घटकर 8.5 प्रतिशत रही, एक साल पहले समान अवधि में 13.5 प्रतिशत थी। सेवा क्षेत्र को ऋण कम रहने से ऋण की वृद्धि दर घटी थी। इस दौरान सेवा क्षेत्र को ऋण की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रही, जो जनवरी, 2019 में 23.9 प्रतिशत रही थी।

समीक्षाधीन महीने में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) की वृद्धि 16.9 प्रतिशत पर स्थिर रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) के तहत आवास ऋण की वृद्धि 17.5 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान अवधि में गृह ऋण की वृद्धि 18.4 प्रतिशत थी।

वहीं शिक्षा ऋण में 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई। जनवरी, 2019 में शिक्षा ऋण 2.3 प्रतिशत घटा था। समीक्षाधीन अवधि में कृषि और संबद्ध गतिविधि क्षेत्र को दिए गए ऋण की वृद्धि 6.5 प्रतिशत रही एक साल पहले समान अवधि में इसमें 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसी तरह उद्योगों दिए गए ऋण की वृद्धि दर घटकर 2.5 प्रतिशत पर आ गई। एक साल पहले समान अवधि में इसमें 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

टॅग्स :बैंकिंगभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos