लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने नमो ऐप के जरिए गिनाई मुद्रा योजना की उपलब्धियां, कहा-गरीबों को साहूकारों से दिलाया छुटकारा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2018 11:08 IST

पीएम मोदी ने कहा कि है कि हमने हमारे छोटे उद्यमियों पर भरोसा किया। मुद्रा योजना के तहत उनको लोन दिया गया ताकि वो अपना कारोबार कर सकें।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नमो ऐप और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुद्रा योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए और उन्होंने इस योजना की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस योजना को पीएम मोदी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था, जिसके तहत  छोटे कारोबारियों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाता है। इस योजना के दो उद्देश्य रखे गए थे, जिसमें स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन देना और छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार का सृजन करना था।

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि मुद्रा योजना एक ऐसी योजना है, जिसने बिना किसी भेदभाव के पिछड़े समाज को आर्थिक एवं सामाजिक बल देने का और उन्हें सशक्त करने का काम सफलतापूर्वक किया है। इसके जरिए 12 करोड़ लोगों में से 55 फीसदी लोन देश के एससी/एसटी/ओबीसी समाज के युवाओं और महिलाओं को मिला है। सरकार ने इस योजना के तहत 6 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना ने सामान्य व्यक्ति के हुनर को निखारने का काम किया, उस हुनर को पहचान दिलाने और लोगों को सशक्त बनाने का काम किया है। इस देश में एक ऐसा समय था, जब वित्त मंत्री खुद फोन कर के बड़े उद्योगपतियों को लोन दिलवाने के लिये क्या कुछ नही करते थे, दूसरी तरफ एक छोटा उद्यमी साहूकारों का ब्याज देने के चक्कर में पूरी जिंदगी ब्याज के कर्ज में डूब जाता था।

पीएम मोदी ने कहा कि है कि हमने हमारे छोटे उद्यमियों पर भरोसा किया। मुद्रा योजना के तहत उनको लोन दिया गया ताकि वो अपना कारोबार कर सकें। मुद्रा योजना से न केवल स्वरोजगार के अवसर बने बल्कि ये अपने आप में जॉब-मल्टीप्लायर के रूप में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारे देश में लाइसेंस राज की बीमारी हमने देखी है, लोन उसे मिलता था जिसकी पहचान होती थी, या नाम होता था, इस बहाने  देश के मध्यम निम्न वर्ग को सिस्टम से बाहर खड़ा कर दिया गया, क्योंकि उसका ना नाम था, ना सिफारिश थी। इस योजना ने लोगों को सशक्त करने का काम किया है। साथ ही गरीबों को साहूकारों से छुटकारा दिलाया है। 

उन्होंने कहा कि हमने न लोन मेले किये, ना बिचौलिये को जगह दी, देश के नौजवान, मातायें, बहने जो खुद कुछ कार्य करना चाहते हैं, हमने अपने छोटे उद्यमियों पर उनके बिजनेस स्किल पर भरोसा किया, मुद्रा योजना के तहत उन्हें लोन दिया गया तकि वो अपना कारोबार खोल सकें। 

उन्होंने कहा कि योजना के कुछ लाभार्थियों के साथ बात करने का अवसर मिला, उनके संघर्ष, अनुभव, तरक्की की कहानियां संतोष भी देती है और मन को गर्व से प्रफुल्लित भी करती हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया