लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गढ़वा जिले में घर में मिला बैंक प्रबंधक का शव

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:27 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), नौ अक्टूबर झारखंड के गढ़वा जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कार्यरत 47 वर्षीय शाखा प्रबंधक शनिवार को अपने किराए के घर में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि बैंककर्मी बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे। बैंककर्मी का शव नगर उंटारी थाना क्षेत्र में उनके घर में पंखे से लटका पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब बैंककर्मी की पत्नी ने पति का मोबाइल फोन बंद होने पर मकान मालिक को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि जब दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया तो घर में और कोई नहीं था। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे