लाइव न्यूज़ :

बैंक प्रबंधक ने एटीएम से लाखों रुपये निकालने के लिए साइबर ठगों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:02 IST

Open in App

नोएडा, 17 जुलाई नोएडा में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक के प्रबंधक ने उनके विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकालने के लिए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-18 में स्थित बैंक के प्रबंधक निखिल छेत्तरवाल ने बीती रात शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक के विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी करके 22,34,200 रुपये निकाल लिए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले सतीश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 18,400 रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले रजनीश त्यागी ने शिकायत दर्ज करायी है कि केवाईसी करने के लिए अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया तथा उनके एसबीआई बैंक में स्थित खाते से 82,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल