लाइव न्यूज़ :

बैंक ऋण घोटाला: ईडी ने बीपीएसएल के पूर्व सीएमडी सिंघल को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 23, 2019 06:30 IST

अधिकारियों के मुताबिक सिंघल को शनिवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए और हिरासत की मांग की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने हाल में बीपीएसएल की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।एजेंसी ने बताया कि एलटीसीजी को उपयुक्त समय के लिए आयकर से मुक्त होता है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय सिंघल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारियों के मुताबिक यह गिरफ्तारी कथित बैंक धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये के धनशोधन करने के सिलसिले में की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद सिंघल को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक सिंघल को शनिवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए और हिरासत की मांग की जाएगी। ईडी ने हाल में बीपीएसएल की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने कहा, ‘‘ कंपनी के सीएमडी रहने के दौरान सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों ने बीपीएसएल में 695.14 करोड़ रुपये पूंजीगत निवेश के तौर पर लगाए और बैंक ऋण से मिले कोष को मोड़ कर कृत्रिम तरीके से दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पैदा किया।

एजेंसी ने बताया कि एलटीसीजी को उपयुक्त समय के लिए आयकर से मुक्त होता है। ईडी ने धनशोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से बीपीएसएल, सिंघल और अन्य पर भ्रष्टाचार के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दर्ज किया। सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बीपीएसएल ने निदेशकों/ कर्मचारियें के जरिये फर्जीवाड़ा कर पंजाब नेशनल बैंक (दिल्ली और चंडीगढ़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (कोलकाता), आईडीबीआई बैंक (कोलकाता) और यूको बैंक (कोलकाता) के ऋण खातों से करीब 2,348 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों या फर्जी कंपनियों को कोष का दुरुपयोग के लिए भेजे। ईडी ने कहा कि बीपीएसएल ने आरटीजीएस भुगतान के जरिये संदिग्ध खरीदारी की।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया