Bank holidays in October 2023: अक्टूबर में रविवार और गांधी जयंती से छुट्टी की शुरुआत, RBI कैलेंडर के अनुसार 18 दिन रहेंगे बंद, पूरी सूची देखें
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 15:48 IST2023-09-30T15:46:12+5:302023-09-30T15:48:22+5:30
Bank holidays in October 2023 Banks will remain shut for 18 days as per the RBI calender Check full list: अक्टूबर में ग्यारह छुट्टियों के बाद सात वीकेंड की छुट्टियां हैं। कुल मिलाकर 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।

file photo
Bank holidays in October 2023 Banks will remain shut for 18 days as per the RBI calender Check full list: अक्टूबर माह में 31 दिन होते हैं। इस बीच 18 दिन बैंक कर्मचारी काम नहीं करेंगे! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे।
इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां शामिल हैं। लेकिन आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार 11 छुट्टियां हैं जो या तो त्योहारी या राजपत्रित हैं। कुछ बैंक छुट्टियाँ क्षेत्रीय होती हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।
महीने की शुरुआत में पूरे भारत में रविवार की छुट्टी (1 अक्टूबर) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के कारण बैंक में काम नहीं होंगे। 24 अक्टूबर को दशहरा अवकाश (हैदराबाद और इम्फाल को छोड़कर) के कारण अधिकतम संख्या में बैंक भी काम नहीं करेंगे। इस माह छुट्टियां भरपूर है।
अक्टूबर 2023 में बैंक की छुट्टियां इस प्रकार हैं: (Here are the bank holidays in October 2023 under the Negotiable Instruments Act)-
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (सभी बैंक बंद रहेंगे)
14 अक्टूबर: महालया (कोलकाता)
18 अक्टूबर: कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
23 अक्टूबर: दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)
24 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर...पूरे भारत में)
25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
26 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर)
27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद)।
अक्टूबर 2023 बैंक अवकाश: (October 2023 bank holidays: Here is the list of weekend leaves)-
1 अक्टूबर: रविवार
8 अक्टूबर: रविवार
14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
15 अक्टूबर: रविवार
22 अक्टूबर: रविवार
28 अक्टूबर: चौथा शनिवार
29 अक्टूबर: रविवार।