लाइव न्यूज़ :

बैंक ने किसान को थमाए 10-10 रुपये के 17 हजार रुपये के सिक्के

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:44 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),20 मई हरियाणा के जींद जिले के सफीदों महात्मा गांधी रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक शाखा ने एक किसान को एक लाख रुपये के भुगतान के दौरान 17 हजार रुपये के दस दस रुपये के सिक्के थमा दिए ।

गांव मलार निवासी किसान वजीर ने बताया कि उसे बैंक से एक लाख रुपये निकालने थे, तीन दिन पहले वह बैंक गया था। किसान के अनुसार बैंक के प्रबंधक एवं खजांची ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और अगर उसे पैसे चाहिए तो उसे कुछ पेमेंट 10-10 रुपये के सिक्कों के रूप में लेनी होगी।

वजीर ने बताया कि बैंक के अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया था कि वह इन सिक्कों को ले जाकर चलाने का प्रयास करे और अगर सिक्के नहीं चलते हैं तो वह बैंक में आकर वापस जमा करवा दे, इस पर वह सिक्कों का थैला ले गया।

किसान के अनुसार जब सिक्के नहीं चले तो तब वह बैंक के पास उन्हें जमा करवाने पहुंचा लेकिन बैंककर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए और प्रतिदिन एक हजार रुपये के सिक्के जमा करवाने की बात कही। किसान ने कहा कि उसका गांव सफीदों से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूरी पर है, ऐसे में उसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में बैंक अधिकारियों ने मीडिया से बात नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'