लाइव न्यूज़ :

बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने शोक्तिभोग कंपनी के अध्यक्ष को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने दिल्ली स्थित शक्ति भोग फूड्स लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) केवल कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कई करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में की गई है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुमार को रविवार को यहां से गिरफ्तार किया गया और बाद में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें नौ जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। उनकी गिरफ्तारी से पहले एजेंसी ने दिल्ली और हरियाणा में कम से कम नौ परिसरों पर छापेमारे थे।

बयान के मुताबिक, “तलाशी के दौरान विभिन्न अपराध संकेती दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।” ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए की आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने इस साल के शुरू में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के एक संघ के साथ 3,269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसबीआई ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

एसबीआई के अनुसार निदेशकों ने लोगों के पैसे को हड़पने के लिए कथित तौर पर खातों में हेराफेरी की और जाली दस्तावेज तैयार किए। बैंक ने कहा था कि 24 साल पुरानी कंपनी की 2008 में कारोबार वृद्धि 1411 करोड़ रुपये थी जो 2014 में बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी आटा, गेंहू, चावल, बिस्किट आदि बनाने व बेचने के व्यापार में है।

ईडी ने कहा कि उनपर आरोप है कि उन्होंने कुछ कंपनियों द्वारा संदिग्ध खरीद- फरोख्त के जरिए कर्ज खाते के पैसे को हेराफेरी करके बाहर भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू