लाइव न्यूज़ :

बैंक-धोखाधड़ी: सीबीआई ने रोहतक स्थित कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया; कई स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी सीबीआई ने 176.28 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में रोहतक स्थित लक्ष्मी प्रिसिजन स्क्रूज लिमिटेड के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया और इस सिलसिले में पांच स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में कंपनी के अलावा, इसके निदेशकों ललित कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, विजय कुमार जैन और अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, "यह आरोप लगाया गया है कि उक्त निजी कंपनी ने अपने प्रोपराइटर और निदेशकों और अन्य के साथ मिलकर एक साजिश के तहत बैंकों के कंसोर्टियम के साथ धोखाधड़ी की। कंपनी ने गलत बयान दिए या तथ्यों को छिपाया और झूठे दस्तावेजों या सूचनाओं को प्रस्तुत किया, धन की हेराफेरी की और बैंकों की सहमति के बिना गिरवी रखी गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया। कंपनी की इस धोखाधड़ी से बैंकों के कंसोर्टियम को 176.28 करोड़ रुपये (लगभग) का कथित नुकसान हुआ है, जिसमें केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।’’

1968 में स्थापित कंपनी का 1986 से कैनरा बैंक के साथ व्यापार था। अब, यह केनरा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के एक कंसोर्टियम द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि यह खाता 2018 में एक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति बन गया और अगले साल इसे धोखाधड़ी घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रोहतक सहित पांच स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध दस्तावेजों को बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू