लाइव न्यूज़ :

कल से तीन दिन बैंक बंद, एटीएम से निकाल लें पैसा, नहीं तो होगी असुविधा, जानिए कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2020 19:06 IST

शेयर बाजार भी बंद रहेगा। शुक्रवार को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बंद रहेगा और शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेगा। आपको पता होना चाहिए कि दूसरा और चौथा शनिवार को बैंक बंद रहता है।

गुरुवार को आपने बैंक से काम नहीं निपटा है तो अब आप संभल जाएं। अगले तीन दिन बैंक बंद रहेगा। ग्राहक को पैसा निकालने के लिए एटीएम पर निर्भर रहना होगा।

कल यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेगा। अगले दिन यानी शनिवार को चौथा शनिवार है। आपको पता होना चाहिए कि दूसरा और चौथा शनिवार को बैंक बंद रहता है। अगले दिन रविवार है। यानी की छुट्टी का दिन।

हालांकि इस दौरान आप ऑनलाइन काम को निपटा सकते हैं। यह रोज की तरह चलता रहेगा। इस दौरान शेयर बाजार भी बंद रहेगा। शुक्रवार को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बंद रहेगा और शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

इस तरह से देखा जाए तो लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी अब आपका काम सोमवार को होगा। बैंक बंद रहने से चेक क्लेरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस, एकाउंट ओपेनिंग आदि काम बाधित रहेंगे। दरअसल, कल से देश के सभी बैंकों में तीन दिन का अवकाश शुरू हो रहा है। अब बैंक 24 फरवरी, सोमवार को ही खुलेगा।

शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर बैंक में अवकाश है। संयोग से शनिवार, 22 फरवरी को महीने का अंतिम शनिवार है जो अवकाश का दिन है। इसके बाद 23 फरवरी, रविवार को बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया इस दौरान तीन दिन तक एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। 

विलय में पहचान मिटने से निराश हैं यूनाइटेड बैंक से जुड़े लोग

यूनाइटेड बैंक के उपभोक्ताओं और शेयरधारकों समेत सभी जुड़े पक्ष इस बात से निराश हैं कि विलय के बाद सामने आने वाली संयुक्त इकाई में उनकी पुरानी पहचान को जगह नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बताया।

केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय करने की घोषणा की है। विलय के बाद सामने आने वाला निकाय भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। यह विलय एक अप्रैल से प्रभावी होने वाला है।

यूनाइटेड बैंक के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यूनाइटेड बैंक का बंगाल के इतिहास से पुराना जुड़ाव रहा है। इसकी स्थापना 1914 में हुई और तब इसे कोमिला बैंकिंग कॉरपोरेशन कहा जाता था। बाद में यह 1950 में तीन अन्य बैंकों के विलय के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड बन गया।

जब 1969 में बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया, इसका नाम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया हो गया।’’ अधिकारी ने कहा कि चूंकि यूनाइटेड बैंक लंबे समय से बंगाल की पहचान के साथ जुड़ा रहा है, अत: संयुक्त इकाई में इसकी पहचान को जगह नहीं मिलने से इससे जुड़े लोगों में निराशा है।

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)भारतीय स्टेट बैंकदिल्लीकोलकातामुंबईएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया