लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में इमारत में आग से बैंक एटीएम और कई दुकानें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: December 6, 2020 13:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह दिसंबर गुजरात के अहमदाबाद में एक बहुमंजिला इमारत के दो तलों पर रविवार सुबह भीषण आग लग गई जिससे एक बैंक एटीएम और दो दर्जन से अधिक दुकानें जल गईं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने कहा कि ऐसा संदेह है कि आग सुबह करीब सात बजे चाय की एक दुकान में लगी और श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स के भूतल तथा पहली मंजिल में फैल गई।

बापूनगर इलाके में स्थित इस परिसर में 28 दुकानें हैं। इसके दो तलों पर मोबाइल फोन की तथा अन्य दुकानें हैं। इमारत में कुछ रिहायशी तल भी हैं।

भट्ट ने कहा, ‘‘ इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

अधिकारी ने बताया कि 12 से अधिक दमकल वाहनों को भेजा गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि एफएसएल विशेषज्ञ आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, हालांकि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि आग चाय की दुकान से लगी।

अधिकारी ने बताया कि आग से इमारत में स्थित एक एटीएम जल गया और कई दुकानों के आगे के हिस्से जल गए।

आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर