लाइव न्यूज़ :

‘बांग्लार गोर्बो ममता’ तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया नया संपर्क अभियान

By भाषा | Updated: March 2, 2020 17:46 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर अन्य संपर्क कार्यक्रम के तहत एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट शुरू की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजनसंपर्क अभियान ‘बांग्लार गोर्बो ममता’ (बंगाल की गौरव ममता) की सोमवार को शुरुआत की। कार्यक्रम का पहला चरण 75 दिनों तक चलेगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी नगर निकाय चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान ‘बांग्लार गोर्बो ममता’ (बंगाल की गौरव ममता) की सोमवार को शुरुआत की।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के करीब एक लाख कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे और लोगों को समझाएंगे कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के विकास एवं प्रगति के लिए तथा राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कितनी जरूरी हैं।

कार्यक्रम का पहला चरण 75 दिनों तक चलेगा। बनर्जी ने पिछले साल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर अन्य संपर्क कार्यक्रम के तहत एक हेल्पलाइन नंबर और एक वेबसाइट शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि संपर्क अभियान ‘दीदी के बोलो’ को पहले महीने में जबर्दस्त समर्थन प्राप्त हुआ था जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं