लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सीमा पर तस्करी के दौरान बीएसएफ की गोलीबारी में बांग्लादेशी व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा गोली चलाने पर एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना राज्य के मालदा जिले में सीमा चौकी नवादा के पास भारतीय क्षेत्र से करीब 1.2 किलोमीटर भीतर, देर रात एक बज कर लगभग चालीस मिनट पर हुई। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘असामाजिक तत्वों (भारतीय और बांग्लादेशी दोनों तस्करों सहित) ने हमारे जवानों को घेर लिया और उन पर दाह (बड़ा चाकू), लाठियों और पत्थरों से हमला किया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जवानों ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की और स्टन ग्रेनेड (गैर घातक श्रेणी का हथियार) दागे लेकिन असामाजिक तत्वों ने आक्रामक तरीके से हमला जारी रखा।’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद जवानों ने ‘‘आत्मरक्षा में’’ दो गोलियां चलाईं।

गोली लगने से घायल हुए एक बांग्लादेशी व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मारा गया बांग्लादेशी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर धूलीपाड़ा का रहने वाला था। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, दो बड़े चाकू और फेंसेडिल कफ सिरप की 197 बोतलें बरामद की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा