लाइव न्यूज़ :

खागरागढ़ विस्फोट मामले में बांग्लादेशी दोषी को 29 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:04 IST

Open in App

कोलकाता, 10 फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने वर्ष 2014 में हुए खागरागढ़ विस्फोट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत के साथ गठबंधन करने वाली किसी भी एशियाई शक्ति के खिलाफ युद्ध छेड़ने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए बुधवार को कुल 29 साल कैद की सजा सुनाई।

विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश सुभेंदु समांता ने शेख कौसर को पांच मामलों में पांच-पांच साल की सजा और दो मामलों दो-दो साल की सजा सुनाई जो क्रमानुगत आधार पर चलेंगी।

न्यायाधीश ने अदालत के समक्ष अपराध स्वीकार करने वाले कौसर पर कुल 29 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

एनआईए के वकील श्यामल घोष ने बताया कि कौसर को भारत सरकार के साथ गठबंधन करने वाले किसी भी एशियाई देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (निषेध) अधिनियम (संक्षेप में यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत, विदेशी अधिनियम एवं आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया गया है।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर 2014 को हुए धमाके का संबंध जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से होने का पता चला था।

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के खागरागढ़ इलाके स्थित किराए के एक मकान में उस समय धमाका हो गया था जब बम एवं विस्फोटक उपकरण बनाए जा रहे थे। इस धमाके में दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई थी जबकि तीसरा घायल हुआ था।

कौसर को मिली सजा के साथ मामले के 33 आरोपियों में से 31 दोषी करार दिए जा चुके हैं जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

एनआईए ने मामले में प्राथमिक आरोप पत्र मार्च 2015 में दाखिल किया था। एजेंसी ने कहा था कि बांग्लादेश में प्रतिबंधित जेएमबी की साजिश वहां की चुनी हुई मौजूदा सरकार को हिंसा के जरिये सत्ता से बेदखल करने की है।

इस मामले की शुरुआती जांच राज्य सीआईडी ने की थी लेकिन कुछ दिनों के बाद ही मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर