लाइव न्यूज़ :

नोएडा में महिला की हत्या करने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:01 IST

Open in App

नोएडा, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की निवासी एक महिला की अगस्त में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है तथा उसने फर्जी तरीके से भारत का नागरिक होने का अवैध प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट आदि बनवा लिया था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव निवासी फातिमा बीवी की अगस्त में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को सेक्टर 52 के समीप बाबुल मियां को गिरफ्तार किया।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने भारत में रहने का अवैध निवास प्रमाण पत्र, दो आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि दस्तावेज बनवा लिए थे। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किये हैं जो उसने बनवाए थे। डीसीपी ने कहा कि आरोपी के अनुसार, मृतका के साथ उसका अवैध संबंध था।

मृतका उसे छोड़कर किसी और व्यक्ति से संबंध बनाना चाहती थी जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने किसके माध्यम से भारत के में रहने के फर्जी दस्तावेज व पासपोर्ट बनवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां