लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश त्योहारी मौसम से पहले अधिक मछली निर्यात करेगा, हिलसा प्रेमी खुश

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:31 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर बांग्लादेश ने हिलसा मछली का अधिक निर्यात करने की घोषणा की है। पड़ोसी देश के इस निर्णय ने पश्चिम बंगाल के मछली प्रेमियों की खुशी बढा दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश सरकार दुर्गा पूजा से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन से पहले भारत में 30 फीसदी अधिक हिलसा मछली भेजेगी।

उन्होंने कहा, "पद्मा नदी की हिलसा मछली प्रेमियों के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है और पड़ोसी देश पिछले साल के 1,400 टन की तुलना में इस बार लगभग 2,000 टन मछली का निर्यात करेगा।"

पश्चिम बंगाल मछली आयातक संघ के एक पदाधिकारी ने कहा, "पद्मा-मेघना नदी की लगभग 20 टन की पहली खेप बृहस्पतिवार या शुक्रवार तक स्थानीय बाजारों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।"

व्यापारियों ने कहा कि इस मछली का वजन 800 ग्राम और1,500 ग्राम के बीच और कीमत1,500 रुपये से ऊपर होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे