लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश सांप्रदायिक हिंसा : इस्कॉन सदस्यों ने निकाला कैंडल मार्च

By भाषा | Updated: October 18, 2021 00:45 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले के विरोध में रविवार को इस्कॉन मायापुर एवं कोलकाता के सदस्यों ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर हमले के विरोध में दोनों जगहों पर कैंडल मार्च निकाला तथा कीर्तन गाया और 'हरे कृष्णा' के नारे लगाए।

दो दिन पहले बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उप उच्चायोग के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा दिए थे।

मायापुर इस्कॉन का वैश्विक मुख्यालय है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कंससनेस (इस्कॉन) कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा, "हम दुखी और आहत हैं। हम शांति और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। भीड़ हमें कैसे निशाना बना सकती है? हम हमेशा नोआखली (बांग्लादेश में) के लोगों के पक्ष में रहे हैं।"

दास ने यह भी कहा कि इस्कॉन के सदस्य सोमवार को दुनिया भर में बांग्लादेश के सभी दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, उच्चायोगों के बाहर प्रदर्शन करेंगे तथा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र लिखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह