लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ न होने का दावा किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 दिसंबर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने शुक्रवार को दावा किया कि बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसपैठ नहीं हो रही है।

इसके साथ ही बीजीबी ने सीमापार से होने वाली तस्करी की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जाहिर की।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने कहा कि पिछले तीन साल में भारतीय सीमा में लगभग 86 बांग्लादेशी नागरिक कथित आपराधिक गतिविधियों के कारण मारे गए।

हालांकि, अस्थाना ने कहा कि बीएसएफ ने इस साल 3,204 व्यक्तियों को बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसने के लिए गिरफ्तार किया और उनमें से 60 को बीजीबी को सौंप दिया गया।

बीएसएफ और बीजीबी के बीच 22 दिसंबर को शुरू हुई 51वीं महानिदेशक स्तर की पांच दिवसीय वार्ता में सीमा से संबंधित कई विषयों पर चर्चा के दौरान दोनों बलों ने ‘बातचीत के लिए संयुक्त समझौत’ पर हस्ताक्षर किये और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रात में समन्वित गश्त को बढ़ाने का निर्णय लिया।

इस्लाम ने कहा, “बांग्लादेश से भारत में कोई अवैध घुसपैठ नहीं हो रही है। बांग्लादेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ऊपर की ओर बढ़ रहा है। किसी भी नागरिक के पास नौकरी या किसी अन्य चीज के लिए भारत आने के कोई कारण नहीं है। लोग वैध दस्तावेज के साथ केवल चिकित्सकीय कारणों से आते हैं।”

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवार के लोग सीमापार अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं लेकिन वह केवल वैध दस्तावेज के साथ जाते हैं।

बीजीबी के महानिदेशक ने उन खबरों का भी खंडन किया जिनके अनुसार कुछ लोग असम से बांग्लादेश इसलिए आ गए क्योंकि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में उनका नाम नहीं था।

दोनों बलों के उच्च अधिकारियों ने रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर चिंता जताई और कहा कि बीएसएफ और बीजीबी इस पर नियंत्रण रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू