लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश हमले: ममता सरकार ने शरारती तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:54 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने जिला प्रशासन, खासकर सीमावर्ती बांग्लादेश से लगे जिलों के प्रशासन से सोशल मीडिया के दुरुपयोग और पड़ोसी देश में दुर्गा पूजा के दौरान हालिया हमलों से संबंधित फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ सतर्क रहने और उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने को कहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन समारोहों और फातिहा-द्वाज-दहम के बीच बंगाल में कहीं भी अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से निपटने के लिए सभी राज्य एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने जिला प्रशासन, खासकर बांग्लादेश से लगे सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से, पड़ोसी देश में हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़ी फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा है। राज्य की सभी एजेंसियों से सतर्क रहने और तनाव उत्पन्न करने की हर साजिश नाकाम करने को कहा गया है।’’

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया शाखा) की तरफ से भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘13 अक्टूबर 2021 से सोशल मीडिया मंचों पर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़-फोड़ की पोस्ट की बाढ़ आ गई है। इन मुद्दों के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे जिले बेहद संवेदनशील हो गए हैं और भारत के हिंदू पुरातनपंथी संगठनों के नेता सक्रिय हो गए हैं।’’

एडीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि आपसे अनुरोध है कि आप अपने नियंत्रण में आने वाले अधिकारियों और लोगों को जागरूक करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां