लाइव न्यूज़ :

मुख्तार को लाने बांदा पुलिस पंजाब रवाना, सांसद ने जताई षड्यंत्र की आशंका

By भाषा | Updated: April 5, 2021 13:26 IST

Open in App

बांदा (उप्र), पांच अप्रैल बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए बांदा पुलिस का एक भारी-भरकम दल सोमवार सुबह पंजाब रवाना हो गया। इस दल में पीएसी की एक कंपनी और कई वज्र वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी शामिल हैं। उधर, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है ।

नाम न उजागर करने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पंजाब के रोपड़ जिले की जेल में बंद गैंगस्टर एवं मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए पीएसी की एक कंपनी के अलावा अत्याधुनिक हथियारों से लैश करीब 80 पुलिस जवानों का एक दल आज सुबह (सोमवार को) बांदा से पंजाब के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इसे बेहद गोपनीय रखा गया है।

वहीं, रविवार को दिल्ली से आए इंजीनियरों ने बांदा जेल के सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया, उनकी कमियां दुरुस्त कीं।

प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि मुख्तार को रखे जाने वाली जेल की बैरक (15 नंबर) में रोशनी, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त करा दी गई है । उन्होंने बताया कि इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे और तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर भी तैनात रहेंगे।

उल्लेखनीय है क़ि मुख्तार अंसारी एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। अंसारी को लाने के लिए राज्य सरकार और पंजाब सरकार के बीच उच्चतम न्यायालय तक मामला चला। 26 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने पंजाब की जेल में बंद मुख्तार को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। उच्चतम न्यायालय ने मुख्तार की कस्टडी ट्रांसफर याचिका पर यह फैसला सुनाया था।

इस बीच बलिया से मिली खबर के अनुसार विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने आज मुख्तार अंसारी को उप्र की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है । उन्होंने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के मसले पर न्यायपालिका की शरण में जाने की घोषणा की है ।

सांसद अंसारी ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत करते हुए कहा कि अंसारी परिवार को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयान के कारण आशंका है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर उसके साथ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है ।

अफजाल ने कहा ' जब राज्य सरकार द्वारा ही सुरक्षा पर संकट उत्पन्न किया जा रहा हो तो न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता ।'

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए मुख्तार अंसारी के सुरक्षा मसले का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि उन्हें देश की स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व है, देश में अभी न्याय जिंदा है ।

अफजाल ने मुख्तार अंसारी पर मुस्लिम देशों से फंडिंग के आरोप को लेकर जांच की चुनौती दी है । संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने रविवार को मुख्तार अंसारी को मुस्लिम रक्षक के रूप में पेश कर मुस्लिम देशों से फंडिंग का आरोप लगाया था। इस बारे में अफजाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है,इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो