लाइव न्यूज़ :

मुख्‍तार को लाने बांदा पुलिस पंजाब रवाना, सांसद अंसारी ने जताई षड्यंत्र की आशंका

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:53 IST

Open in App

बांदा/लखनऊ, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए बांदा पुलिस का एक भारी-भरकम दल सोमवार सुबह पंजाब रवाना हो गया। इस दल में पीएसी की एक कंपनी और कई वज्र वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी शामिल हैं। उधर, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है ।

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार ने हर संभव प्रयास किया कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले नहीं किया जाए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ''योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी अपराधी को बख्‍शा नहीं जाएगा, माफिया को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रहेगी।''

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने हर संभव प्रयास किया कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश को न सौंपा जाए लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास के बाद उच्चतम न्यायालय ने अंसारी को प्रदेश भेजने का आदेश दिया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दलों पर मुख्तार को प्रोजेक्ट करने का आरोप लगाया।

नाम न उजागर करने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पंजाब के रोपड़ जिले की जेल में बंद गैंगस्टर एवं मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए पीएसी की एक कंपनी के अलावा अत्याधुनिक हथियारों से लैश करीब 80 पुलिस जवानों का एक दल आज सुबह (सोमवार को) बांदा से पंजाब के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इसे बेहद गोपनीय रखा गया है।

वहीं, रविवार को दिल्ली से आए इंजीनियरों ने बांदा जेल के सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया, उनकी कमियां दुरुस्त कीं।

प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि मुख्तार को रखे जाने वाली जेल की बैरक (15 नंबर) में रोशनी, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त करा दी गई है । उन्होंने बताया कि इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे और तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर भी तैनात रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। अंसारी को लाने के लिए राज्य सरकार और पंजाब सरकार के बीच उच्चतम न्यायालय तक मामला चला। 26 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने पंजाब की जेल में बंद मुख्तार को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। उच्चतम न्यायालय ने मुख्तार की कस्टडी ट्रांसफर याचिका पर यह फैसला सुनाया था।

इस बीच बलिया से मिली खबर के अनुसार विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने आज मुख्तार अंसारी को उप्र की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है । उन्होंने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के मसले पर न्यायपालिका की शरण में जाने की घोषणा की है ।

सांसद अंसारी ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत करते हुए कहा कि अंसारी परिवार को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयान के कारण आशंका है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर उसके साथ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है ।

अफजाल ने कहा ' जब राज्य सरकार द्वारा ही सुरक्षा पर संकट उत्पन्न किया जा रहा हो तो न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता ।'

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए मुख्तार अंसारी के सुरक्षा मसले का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि उन्हें देश की स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व है, देश में अभी न्याय जिंदा है ।

अफजाल ने मुख्तार अंसारी पर मुस्लिम देशों से फंडिंग के आरोप को लेकर जांच की चुनौती दी है । संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने रविवार को मुख्तार अंसारी को मुस्लिम रक्षक के रूप में पेश कर मुस्लिम देशों से फंडिंग का आरोप लगाया था। इस बारे में अफजाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है,इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव