लाइव न्यूज़ :

बांदाः जीप की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:34 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 मार्च जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के झांसी-मिरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को जीप ने साइकिल सवार दंपत्ति व पैदल जा रहे परिवार के अन्य सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई जबक दो लड़कियां और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मटौंध थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम मटौंध कस्बे के अचारन थोक का रहने वाला रामसहाय (35) अपनी पत्नी पान कुमारी को साइकिल पर पीछे बैठाकर पचपहरा गांव से गेहूं की फसल काटकर घर लौट रहे थे। उसके परिवार की सदस्य रेखा (18), कौशल्या (15) व ऊषा (30) पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक बोलेरो जीप ने सभी को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसहाय और उसकी पत्नी की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रेखा, ऊषा व कौशल्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात जीप की तलाश की जा रही है और दंपति के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोनावला नगर परिषदः सड़क किनारे फल बेचने वालीं भाग्यश्री जगताप ने मारी बाजी, बीजेपी प्रत्याशी को 608 वोट से हराया

पूजा पाठसूर्य ग्रह हर किसी की आत्मा है

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जुटी जांच में

ज़रा हटकेVIDEO: 10 साल बाद मिला खोया बेटा, भावुक होकर रोने लगी मां, देखें वायरल वीडियो

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव: गठबंधन की कोई घोषणा नहीं?, राज-उद्धव ठाकरे में बातचीत जारी, स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद सदमे में कार्यकर्त्ता?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के लिए वर्ष 2024–25 रहा फायदेमंद, मिला 18.69 करोड़ रुपये का चंदा, एक वर्ष में हो गई पार्टी की फंडिंग में लगभग 932 प्रतिशत की वृद्धि

भारतबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस की नीतियां देशहित के खिलाफ

भारतपुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर