लाइव न्यूज़ :

बांदाः जीप की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:01 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 मार्च जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के झांसी-मिरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को जीप ने साइकिल सवार दंपत्ति व पैदल जा रहे परिवार के अन्य सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई जबकि दो लड़कियां और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मटौंध थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम मटौंध कस्बे के अचारन थोक का रहने वाला रामसहाय (35) अपनी पत्नी पान कुमारी को साइकिल पर पीछे बैठा कर पचपहरा गांव से गेहूं की फसल काटकर घर लौट रहा था। उसके परिवार की सदस्य रेखा (18), कौशल्या (15) व ऊषा (30) पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक बोलेरो जीप ने सभी को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसहाय और उसकी पत्नी की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रेखा, ऊषा व कौशल्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात जीप की तलाश की जा रही है और दंपति के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?