बांदा: कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:56 IST2021-01-13T20:56:34+5:302021-01-13T20:56:34+5:30

Banda: farmers demonstrated by burning copies of agricultural laws | बांदा: कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

बांदा: कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

बांदा/महोबा (उप्र), 13 जनवरी बांदा और महोबा जिले में बुधवार को किसानों ने नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इन कानूनों को वापसी लिए जाने तक विरोध जारी रहेगा।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अगुआई में बुधवार की शाम संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने बांदा जिला मुख्यालय के अशोक लॉट तिराहे पर प्रदर्शन कर नए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलायीं।

शर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाने और समिति गठित किये जाने के बावजूद किसानों का देशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान 'रोक' नहीं, कानूनों की 'वापसी' चाहता है।

इसी तरह महोबा की सदर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष हरिहर दीक्षित के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया और नए कानूनों की प्रतियां जलायीं। यहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Banda: farmers demonstrated by burning copies of agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे