लाइव न्यूज़ :

बांदा बाल यौन शोषण मामला : आरोपी अभियंता की पत्नी की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:48 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 18 जनवरी बाल यौन शोषण मामले में बांदा की जेल बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन की पत्नी की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

अलबत्ता, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर अदालत ने आरोपी पति-पत्नी पर लैंगिक अपराध की कई और धाराएं बढ़ा दी है। अब दुर्गावती की जमानत अर्जी पर सुनवाई 25 जनवरी को होगी। साथ ही आरोपी दंपति की न्यायिक हिरासत दो फरवरी तक बढ़ाई गई है।

पॉक्सो अदालत में सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) मनोज कुमार दीक्षित ने बताया, ‘‘केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के उपाधीक्षक (सीओ) अमित कुमार ने बाल यौन शोषण के आरोप में 18 नवंबर 2020 से बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन की पत्नी दुर्गावती को उसके नरैनी कस्बा स्थित आवास से 28 दिसंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे पॉक्सो अधिनियम की धारा-17 (बाल यौन अपराध को छिपाना, मदद करना) और आईपीसी की धारा-120बी (आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होना) के तहत जेल भेज दिया था।’’

दीक्षित ने बताया कि आरोपी जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती ने जमानत की अर्जी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई होनी थी। मगर सीबीआई द्वारा जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं-24 व 39 और उसकी पत्नी अभियुक्ता दुर्गावती के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं-4, 6, 8, 10 व 12 बढ़ाए जाने की अर्जी दिए जाने के बाद अदालत ने जमानत की अर्जी पर सुनवाई 25 जनवरी को करने का निर्णय लिया है। जेई और दुर्गावती की न्यायिक हिरासत अवधि भी दो फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने बच्चों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो व फोटो पॉर्न साइटों को बेचने का एक मामला गत 31 अक्टूबर को दर्जकर 16 नवंबर को चित्रकूट सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन को गिरफ्तार किया था और वह 18 नवंबर से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। इसी मामले की सहअभियुक्त उसकी पत्नी दुर्गावती पिछली 28 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू