लाइव न्यूज़ :

सामाजिक चेतना जगाने वाले बनारसीदास चतुर्वेदी ने पत्रकारिता में एक नयी लकीर खींची : हरिवंश

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने साहित्य एवं पत्रकारिता में पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी के योगदान को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे एक बिरले संपादक थे जिन्होंने पत्रकारिता में एक नयी लकीर खींची ।

'यायावर शब्द शिल्पी पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने यह बात कही। पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार और संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने किया है। इसका प्रकाशन 'प्रभात प्रकाशन' ने किया है ।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बनारसीदास चतुर्वेदी कई अर्थों में विशिष्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता और साहित्य के जरिये देश में चेतना फैलाने के लिए हमेशा याद किया जायेगा ।

हरिवंश ने कहा, ‘‘ वे बिरले संपादक थे, जिन्होंने पत्रकारिता में एक नयी लकीर खींचने का काम किया । उन्होंने हिंदी साहित्य के जरिये पश्चिमी देशों जापान सहित अन्य देशों की घटनाओं से भारत के लोगों को परिचित कराया, वह भी ऐसे समय में जब दुनिया में संचार के साधन बेहद सीमित थे।’’

उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में आत्मकेंद्रित समाज का निर्माण हो रहा है, ऐसे में बनारसीदास चतुर्वेदी जैसे लोग ही समाज का मार्गदर्शक बने रहेंगे।

इस मौके पर पुस्तक के संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि यह पुस्तक उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करने के लिए लिखी गयी है । बनारसीदास जी एक परिवार के नहीं थे, बल्कि उनका परिवार व्यापक था।

उन्होंने कहा कि बनारसीदास ने सिर्फ साहित्य के जरिये सामाजिक चेतना जगाने का काम नहीं किया, बल्कि हिंदी को समृद्ध बनाने के लिए कई प्रतिभाओं को तराशा भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू