लाइव न्यूज़ :

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने कथित तौर पर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:00 IST

Open in App

वाराणसी, 19 जुलाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ किरण सिंह (45) ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ किरण सरोजिनी नायडू छात्रावास की वॉर्डन भी थीं।

लंका पुलिस के अनुसार, डॉ किरण सरोजनी नायडू छात्रावास परिसर में स्थित सरकारी आवास में अपने पति और बेटी के साथ रहती थीं।

पुलिस के मुताबिक, किरण के पति किसी काम से बाहर गए थे और बेटी भूतल पर खेल रही थी। इसी दौरान, उनकी बेटी ने पहली मंजिल के कमरे से धुआं निकलते देख शोर मचाया। शोर सुनकर बीएचयू के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े और दमकल विभाग को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, आग से बुरी तरह झुलसने से डॉ. किरण की मौत हो गई।

लंका पुलिस के अनुसार, किरण की कथित आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे