लाइव न्यूज़ :

बंगाल में टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज, फिल्मों की शूटिंग पर लगी रोक

By भाषा | Updated: May 16, 2021 08:22 IST

Open in App

कोलकाता, 16 मई पश्चिम बंगाल में टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग पर रविवार से रोक लग गई। राज्य सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की हैं।

‘फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियंस एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया’ के अध्यक्ष स्वरूप बिस्वास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य में अभी 36 धारावाहिकों, तीन वेब सीरीज और एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी जो रविवार से 30 मई तक के लिए रुक जाएगी।

बिस्वास ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हमारा अनुरोध है कि वह देखें कि क्या कुछ ऐसा उपाय निकाला जा सकता है, जिससे इस पेशे में शामिल सैकड़ों लोग बेरोजगार न हो जाए। बेहतर होगा कि वे कोविड-19 संबंधी सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए अपना काम कर सकें।’’

राज्य में जिन 746 तकनीशियनों की कोरोना वायसस के लिए जांच हुई, उनमें से 34 संक्रमित पाए गए। इनमें ज्यादातर मेकअप आर्टिस्ट थे, जो कलाकारों के करीबी संपर्क में आए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कलाकारों से अपनी कोविड-19 संबंधी जांच कराने का अनुरोध किया है जिससे फेडरेशन को शूटिंग वाला क्षेत्र कोविड-19 मुक्त क्षेत्र बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह