लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 30 दिसंबर से दो जनवरी तक पार्टी या कार्यक्रम पर रोक

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:36 IST

Open in App

बेलगावी, 21 दिसंबर कोविड-19 की स्थिति और कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि 30 दिसंबर से दो जनवरी तक राज्य में किसी भी पार्टी या समागम की अनुमति नहीं होगी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 और ओमीक्रोन से जुड़े मामलों को ध्यान में रखकर नये साल के जश्न के सिलसिले में हमने वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की थी। ’’

उन्होंने कहा कि उनकी सिफारिश पर सरकार ने शहर में एवं राज्य के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर समागमों (बड़े कार्यक्रमों) पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम खुली जगहों पर समागम पर रोक लगा रहे हैं । यह 30 दिसंबर से दो जनवरी तक पूरे राज्य में प्रभाव में रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्लबों और रेस्तराओं को बस 50 फीसद क्षमता तक के साथ चलने की अनुमति हेागी लेकिन पार्टी या डिस्क जॉकी के आयोजन पर रोक है। ’’

सरकार के मुताबिक इसी प्रकार अपार्टमेंट में भी पार्टी या डीजे का कार्यक्रम नहीं होगा तथा रेसीडेंट एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का उल्लंघन न हो।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 19 मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता