लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पानीपत और चरखी दादरी में मोबाइल इंटरनेट पर से पाबंदी हटाई गई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन फरवरी हरियाणा सरकार ने बुधवार को पानीपत और चरखी दादरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर से पाबंदी हटा ली जबकि राज्य के दूसरे जिलों में पाबंदी चार फरवरी शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन के दौरान ''कानून-व्यवस्था के स्तर पर किसी भी तरह की बाधा से बचने के लिये'' राज्य के कुछ जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई थी।

अधिकारी ने कहा कि अब पानीपत और चरखी दादरी जिलों में पाबंदी हटा ली गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच जिलों कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में (2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस, और सभी डोंगल सेवाओं इत्यादि मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध सेवाओं पर पाबंदी को चार फरवरी शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र