लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संबंधी पाबंदी 15 जून तक बढ़ाई गई : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:45 IST

Open in App

कोलकाता, 27 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लागू पाबंदियों की मियाद 15 जून तक बढ़ाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि पाबंदियों की वजह से महामारी के हालात को थोड़ा बेहतर बनाने में मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर 16 मई से 15 दिनों तक पांबदी लगाने की घोषणा की थी। सरकार ने पूर्व में घोषित पांबदी की मियाद खत्म होने से तीन पहले ही इसे 15 दिन और बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा,‘‘ राज्य में कोविड-19 संबंधी पाबंदियां 15 जून तक लागू रहेंगी। यह लॉकडाउन या कर्फ्यू नहीं है। हम कड़ाई से पाबंदियों का अनुपालन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह देख कर राहत मिली है कि मौजूदा पाबंदियों से हालात थोड़े बेहतर हुए हैं।’’

बनर्जी ने जूट उद्योग को भी मौजूदा 30 कर्मियों के बजाय अब 40 कर्मियों के साथ काम करने की छूट दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम देखेंगे कि राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हो।’’

उन्होंने कहा कि नियमों का अनुपालन करते हुए आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद