लाइव न्यूज़ :

नागपुर में होली, शब-ए-बारात समारोहों पर पाबंदी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:02 IST

Open in App

नागपुर, 26 मार्च महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच नगर निकाय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक और निजी स्थानों पर होली का जश्न मनाने तथा शब-ए-बारात जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी।

राज्य सरकार ने नागपुर में पहले ही 31 मार्च तक सख्त पाबंदियां लगाई हुई है।

नागपुर नगर निगम के एक आदेश के अनुसार 28 और 29 मार्च को त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि निजी और सार्वजनिक स्थानों पर होली का जश्न मनाने तथा शब-ए-बारात जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनएमसी ने कहा कि 29 मार्च को सभी निजी प्रतिष्ठान, कार्यालय, दुकानें, बाजार और पुस्तकालय बंद रहेंगे।

इसके अलावा 29 मार्च को किराना, सब्जी और मांस की दुकानें दोपहर एक बजे के बाद बंद करनी होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर में एक दिन में कोविड-19 के 3,579 नए मामले आए और बृहस्पतिवार को 47 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण के मामले 2,07,067 पर पहुंच गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,784 हो गई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से अभी तक 1,67,467 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब भी 34,819 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित