लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकारी कार्यक्रमों में फूलमाला, शॉल और गुलदस्ता आदि देने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकारी कार्यक्रमों में फूलमाला, शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देने की रस्म को ''फिजूलखर्च'' बताते हुए मंगलवार को इस पर पाबंदी लगा दी।

सरकार ने एक परिपत्र में कहा है कि इनके बजाय कन्नड़ पुस्तकें प्रदान की जा सकती हैं। मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में परिपत्र जारी किया है।

इससे पहले, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि प्रोटोकॉल के नाम पर फूलमाला, शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देने की परंपरा निभाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने इसे फिजूलखर्ची करार दिया।

इसके बाद मुख्य सचिव ने परिपत्र जारी कर राज्य सरकार या सरकार द्वारा संचालित संस्थानों की बैठकों या कार्यक्रमों में इस परंपरा पर रोक लगाने का निर्देश दिया। परिपत्र में सभी सरकारी विभागों और उपक्रमों के प्रमुखों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

हाल में, शपथ ग्रहण करने वाले ऊर्जा एवं कन्नड़ और संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार ने उन्हें बधाई देने के लिए आने वालों से अपील की थी कि वे माला और उपहार न दें और इसके बजाय कन्नड़ किताबें दी जा सकती हैं, जिन्हें वह अपने करकला निर्वाचन क्षेत्र में एक पुस्तकालय को दान कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा