लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर के निर्यात पर पाबंदी लगाना आधी-अधूरी कवायद : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केन्द्र से कहा कि यदि कोविड-19 रोगियों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही रेमडेसिविर का उत्पादन कर रहीं इकाइयों को घरेलू बाजार में इनकी बिक्री की अनुमति नहीं है तो इसके निर्यात पर पाबंदी लगाया जाना ''आधी-अधूरी कवायद'' है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी तथा न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने पूछा कि यदि इस दवा को यहां रोगियों के इस्तेमाल के लिये घरेलू बाजार में नहीं लाया जा सकता तो इन्हें निर्यात करने के लिये बंदरगाहों पर रोककर क्यों रखा गया है।

अदालत ने केन्द्र को बंदरगाहों पर मौजूद खेप के निर्यात पर विचार करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न हो कि वे अपनी प्रभावकारिता खो दें और यहां या विदेश में किसी के इस्तेमाल के लायक न बचें।

अदालत ने केन्द्र की इस बात पर यह टिप्पणी की कि बंदरगाह पर मौजूद खेप को घरेलू बाजार में नहीं लाया जा सकता क्योंकि उन दवाओं को भारत में बेचने के लिये औषधि नियामक की मंजूरी नहीं मिली है।

अदालत ने केन्द्र को सभी दवा निर्माताओं से संपर्क कर उन्हें भारतीय बाजारों के लिये दवा के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू