लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके के निर्यात पर प्रतिबंध ‘बहुत खराब’ कदम है: साइरस पूनावाला

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:29 IST

Open in App

पुणे, 13 अगस्त सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 टीके के निर्यात पर लगाये गये प्रतिबंध को ‘‘बहुत खराब कदम’’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसने उनकी कंपनी को एक कठिन परिस्थिति में डाल दिया है।

कोविशील्ड का उत्पादन करने वाले एसआईआई के प्रमुख पूनावाला ने कहा कि उनके बेटे एवं एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने उनसे इस मुद्दे पर बात नहीं करने के लिए कहा था। उन्होंने यहां कहा, ‘‘मोदी सरकार का यह बहुत ही खराब कदम है। मेरे बेटे ने मुझे अपना मुंह नहीं खोलने के लिए कहा था। लेकिन यह मेरा विचार है कि निर्यात को खोला जाना चाहिए।’’

पूनावाला ने यहां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘150 से अधिक देश टीकों के लिए एसआईआई पर निर्भर हैं और एक महत्वपूर्ण समय के दौरान आपूर्ति रोकने के लिए कंपनी को दोषी ठहरा रहे हैं।’’

साइरस पूनावाला ने कहा, ‘‘इन देशों ने कंपनी को अग्रिम रूप में ‘‘करोड़ों’’ का भुगतान किया है।’’ उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसे 5,000 करोड़ रुपये दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने गेट्स फाउंडेशन और डब्ल्यूएचओ को पैसे वापस करने की पेशकश की थी। उन्होंने संकेत दिया कि उन्होंने इस उम्मीद में उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया कि भारत सरकार जल्द ही निर्यात पर प्रतिबंध हटा देगी।

भारत ने अप्रैल में उस वक्त टीके के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जब महामारी की दूसरी लहर चरम पर थी और देश में लोगों का अधिक तेजी से टीकाकरण करने की आवश्यकता महसूस की गई थी।

पुणे में ही टीकों की कमी के बारे में, पूनावाला ने फिर से केंद्र सरकार से निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें (सरकार को) बताया कि आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण पुणे में सबसे अधिक है और उनसे पुणे के लिए और (टीके) जारी करने का अनुरोध किया …लेकिन मोदी सरकार जवाब देने को भी तैयार नहीं है। सरकार कहती है कि वह वही करेगी, जो उसे लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए