लाइव न्यूज़ :

त्योहारों के दौरान मथुरा, वृंदावन में वाहनों के प्रवेश पर रोक

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:29 IST

Open in App

मथुरा, 13 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा व वृन्दावन शहरों में दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज के मौके पर ब्रज दर्शन के लिए हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए तिपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर 17 नवम्बर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई मार्गों पर एकतरफा यातायात संचालित होगा।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) कमल किशोर ने बताया कि वृन्दावन में इस अवसर पर भारी संख्या में आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए हमेशा के समान सभी ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को वहां उपलब्ध पार्किंग में खड़ा करने के पश्चात ही वृन्दावन में जाया जा सकेगा। इस अवसर पर स्थानीय वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया, मथुरा की यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए क्वालिटी तिराहे तथा डैंपियर नगर की ओर से होली गेट की ओर जाने वाले सभी चौपहिया व तिपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो