लाइव न्यूज़ :

कोविड में उछाल के कारण सीमा पुलों के जरिए नेपालियों के प्रवेश पर पाबंदी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:27 IST

Open in App

पिथौरागढ, 28 अप्रैल कोविड मामलों में उछाल के मद्देनजर भारत ने चंपावत और पिथौरागढ जिले में स्थित सीमा पुलों के जरिए नेपाल से देश में प्रवेश करने वाले पड़ोसी देश के नागरिकों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है ।

टनकपुर के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों सीमावर्ती जिलों के प्रशासन ने सीमा पुलों के जरिए नेपाल से भारत में रोजाना खरीददारी के लिए आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की कोविड—मुक्त जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है ।

पिथौरागढ और चंपावत जिलों में भारत और नेपाल को जोड़ने वाले करीब आधा दर्जन पुल हैं जिनके जरिए बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक रोज भारतीय बाजारों में आते हैं ।

टनकपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया, ' हमने भारत में आने के इच्छुक हर नेपाली नागरिक के लिए 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है और इसके बिना उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ।'

उन्होंने बताया कि नेपाल के लोग इन पुलों के जरिए भारतीय बाजारों में आवश्यकता की वस्तुएं खरीदने और सीमा के इस पार रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिये आते रहते हैं लेकिन कोविड मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर पाबंदी लगाने की आवश्यकता महसूस की गयी ।

धारचूला में तैनात एक एसएसबी अधिकारी मान सिंह ने कहा कि आरटी—पीसीआर रिपोर्ट न होने के कारण सीमा से नेपाल के कई नागरिकों को लौटा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे