लाइव न्यूज़ :

क्रॉस जेंडर मालिश पर रोक को अभी लागू नहीं किया गया है: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि क्रॉस-जेंडर मालिश सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के उसके दिशा-निर्देशों को अभी अधिसूचित नहीं किया गया है न ही इन्हें शहर में लागू किया गया है।

दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि 20 सितंबर तक, सभी स्पा को मौजूदा दिशानिर्देशों के आधार पर अपना व्यवसाय चलाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें क्रॉस-जेंडर मालिश पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

एसोसिएशन ऑफ वेलनेस आयुर्वेद एंड स्पा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि इस स्तर पर किसी अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं है।

उन्होंने दिल्ली सरकार को एक हलफनामा दायर करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है जिसमें उन कारणों की व्याख्या की गई हो जिन वजहों से प्रतिवादी को ऐसी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाना पड़ रहा है।

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि क्रॉस-जेंडर मालिश को प्रतिबंधित करने वाले दिशानिर्देशों को अभी अधिसूचित नहीं किया गया है और आश्वासन दिया है कि इस आधार पर स्पा मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

वकील ने दावा किया कि क्रॉस-जेंडर मालिश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला "सुविचारित निर्णय" है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ नवंबर मुकर्रर की है।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि प्रतिबंध असंवैधानिक है और संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (जी) का उल्लंघन है। उसने दावा किया कि इस प्रतिबंध के आधार पर दिल्ली में कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने विभिन्न स्पा के खिलाफ कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए