लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध: पूर्वांचल नव निर्माण संगठन को विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों और नदी के तटों पर छठ पूजा करने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर पूर्वांचल नव निर्माण संगठन के सदस्यों ने सोमवार को विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले सप्ताह एक आदेश में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नदी के तटों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा नहीं की जाए।

डीडीएमए ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस उपायुक्तों को लोगों को अपने घरों पर त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है।

पूर्वांचल नव निर्माण संगठन के अध्यक्ष संतोष झा ने कहा कि बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज्ञापन प्रस्तुत कर दिल्ली सरकार से नदी के तटों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें कोविड-19 के प्रसार का हवाला देते हुए विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी।

झा ने कहा कि दिल्ली में छठ मनाने वाले ज्यादातर लोग बिहार और पूर्वांचल के हैं और वे किराए के छोटे घरों में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि घर पर पूजा करना संभव नहीं है, क्योंकि इस पूजा में जल में खड़ा होकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों