मंगलुरु में समुद्र तट पर नए साल का जश्न मनाने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:44 IST2021-12-31T16:44:15+5:302021-12-31T16:44:15+5:30

Ban on celebrating new year on beach in Mangaluru | मंगलुरु में समुद्र तट पर नए साल का जश्न मनाने पर पाबंदी

मंगलुरु में समुद्र तट पर नए साल का जश्न मनाने पर पाबंदी

मंगलुरु (कर्नाटक), 31 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के मद्देनजर शुक्रवार को शाम सात बजे के बाद तन्निर्भवी, सुरथकल और पनम्बूर सहित शहर के सभी समुद्र तटों पर लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश में उपायुक्त के वी राजेंद्र ने कहा कि समुद्र तट पर शाम सात बजे के बाद नए साल का जश्न मनाने की अनुमति नहीं है। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी समारोह की अनुमति नहीं है।

दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में 28 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू का आदेश पहले से ही लागू है। उडुपी जिले के उपायुक्त कूर्म राव ने भी समुद्र तटों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जश्न मनाए जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ban on celebrating new year on beach in Mangaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे