लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में एक अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार की आतिशबाजी पर रोक

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:18 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर राजस्थान सरकार ने एक अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार के पटाखों को बेचने एवं चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जरूरी विभागीय निर्देश जारी किये।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञो द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले वर्ष कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को आतिशबाजी से उत्पन्न वायु प्रदूषण से श्वसन तंत्र में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था।

कुमार ने कहा , ‘‘इसके अतिरिक्त आतिशबाजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है । आतिशबाजी के धुंए से वृद्धजन, बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड 19 के रोगियों पर विपरीत असर पडता है। अत: इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये एक अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार की आतिशबाजी को बेचने व चलाने पर प्रतिबंध लागू किया जाना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र