बेंगलुरु में 1-8 फरवरी तक यूएवी जैसे सभी प्लेटफॉर्म की उड़ानों पर रोक
By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:41 IST2021-01-30T21:41:48+5:302021-01-30T21:41:48+5:30

बेंगलुरु में 1-8 फरवरी तक यूएवी जैसे सभी प्लेटफॉर्म की उड़ानों पर रोक
बेंगलुरु, 30 जनवरी बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने शहर में एयरो इंडिया शो के आयोजन के मद्देनजर शनिवार को शहर में 1 से 8 फरवरी तक मानवरहित वायु यानों (यूएवी), ड्रोन और गुब्बारों जैसे सभी प्लेटफॉर्म की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया।
पुलिस आयुक्त कमल पंत ने एक आदेश में कहा कि बेंगलुरु शहर पुलिस आयुक्तालय के सीमा क्षेत्र में 1 से 8 फरवरी तक यूएवी/रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, पैराग्लाइडर्स/ माइक्रो लाइट्स/ छोटे विमानों, ड्रोन/ क्वाड कॉप्टर, गुब्बारों की उड़ान प्रतिबंधित रहेगी।
एयरो इंडिया 2021 का आयोजन यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन में 3 से 5 फरवरी तक किया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।